फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation: Subham is first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition in Shamli

अमर उजाला फाउंडेशन: वाद-विवाद प्रतियोगिता में शुभम, टीना और कोमल ने मारी बाजी

Tue, 23 Jul 2019 02:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Subham is first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition in Shamli
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में श्री मुरारी लाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को एसपी ने चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


शामली में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वंदना प्रस्तुति से हुई। इसके बाद ‘एक देश एक चुनाव’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि एसपी शामली अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि सिल्वर बेल्स कालेज के चेयरमैन अजय संगल, अनिल गोयल, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग रहे। निर्णायक मंडल में वीवीपीजी कॉलेज शामली के सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉक्टर अमलेश गुप्ता, जेवी कॉलेज बड़ौत के सीनियर प्रवक्ता डॉक्टर प्रताप और योगाचार्या डॉक्टर कुमुद शर्मा रहीं।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल ने एल्पाइन पीजी कॉलेज जलालाबाद के शुभम शर्मा को प्रथम, सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन की छात्रा टीना देशवाल को द्वितीय और गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की छात्रा कोमल को तीसरा स्थान दिया। इन्हें क्रमश: पांच, तीन और दो हजार रुपये के चेक मुख्य अतिथि ने प्रदान किए। सिल्वर बेल्स की पायल और एल्पाइन पीजी कॉलेज जलालाबाद की शिवानी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार के चेक मिले। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह पथिक कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर अजय बाबू शर्मा और कोमल सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में काले धन का प्रयोग रुके
प्रथम स्थान पाने वाले एल्पाइन पीजी कॉलेज के डीएलएड के छात्र शुभम शर्मा ने विपक्ष में विचार व्यक्त किए। कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने से कोई लाभ नहीं। रोकना है तो पहले चुनावों में काले धन का प्रयोग रोकना होगा। चुनाव आयोग से ज्यादा प्रत्याशियों का खर्च होता है। उस पर ईमानदारी से अंकुश जरूरी है।

चुनावी खर्च पर लगाम कसे
दूसरा स्थान पाने वाली सिल्वर बेल्स की बीएड की छात्रा टीना देशवाल ने पक्ष में कहा कि देश में एक साथ चुनाव होने चाहिए। बस चुनाव आयोग को चुनावी खर्च पर लगाम कसने को नियम सख्त करने होंगे। क्योंकि प्रत्याशी धरातल पर होने वाले खर्च से एक चौथाई खर्च भी नहीं दिखाते। 

निर्वाचन व्यवस्था में सुधार की जरूरत
तीसरे स्थान पर रही गवर्नमेंट पीजी कालेज कांधला की बीए की छात्रा कोमल ने कहा कि देश में एक चुनाव हो? ये कोई बड़ा मसला नहीं है। बल्कि चुनाव आयोग को देश की निर्वाचन व्यवस्था में बेहद सुधार करना होगा। आचार संहिता के उल्लंघन की तरह चुनाव में धन बल को रोकना होगा।

व्यावहारिक रूप से लागू करना संभव नहीं
जेवी कॉलेज बड़ौत के राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रताप चौधरी ने कहा कि देश में एक देश एक चुनाव सैद्धांतिक रुप से सही है लेकिन व्यवहारिक रूप से इसे लागू करना संभव नहीं है। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास को युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर बताया।

युवा वर्ग भी देश के लिए चिह्नित
वीवीपीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉक्टर अमलेश गुप्ता ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर वाद विवाद के माध्यम से पता चलता है कि हमारा युवा वर्ग भी देश के लिए चिंतित है। युवा पढ़ाई के साथ दुनिया और समाज के बारे में जानकारी रखें।

पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं
एसपी अजय कुमार ने प्रतिभागियों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई के साथ देश दुनिया, राजनीति और सामाजिक ज्ञान भी रखें। रोज अखबार पढ़ें। विभिन्न विषयों की मैगजीन पढ़ें, जिससे उनका सामान्य ज्ञान बढे़गा। इसके बाद उन्हें किसी भी विषय पर रटकर आने की जरूरत नहीं होगी, खुद ही मन से विचार निकलेंगे। बताया कि विद्यार्थी जीवन में पहली बार मंच पर बोले तो उन्हें भी बहुत घबराहट हुई। लेकिन धीरे धीरे आदत हो गई। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत उन्होंने जिले के स्कूल कालेजों में जाकर करीब 30 हजार बेटियों को मोटिवेट किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed