फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation: Rahul is first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition in Baghpat

अमर उजाला फाउंडेशन: मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में राहुल बने प्रथम विजेता

Tue, 23 Jul 2019 09:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Rahul is first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition in Baghpat
वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रथम विजेता रहे राहुल को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी की स्मृति में जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवा प्रतिभाओं ने राजनीतिज्ञों की आयु सीमा के निर्धारण को लेकर पक्ष और विपक्ष में तर्कशील विचार पेश किए। प्रतियोगिता में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत के डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र राहुल कुमार ने पहला, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत के बीए फाइनल के छात्र विशाल श्योराण ने द्वितीय और जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बड़ौत की छात्रा वर्णिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय और जेवी कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने मेधावियों को नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


मंगलवार को चौधरी चरण इंस्टीट्यूट में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विषय रखा गया- ‘राजनीतिज्ञों के लिए आयु सीमा होनी ही चाहिए।’ इस विषय के पक्ष और विपक्ष में विचार रखने के लिए जिले के कॉलेजों से 16 टीमों ने शिरकत की। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तरीके से अपने-अपने तर्क दिए। निर्णायक जेवी कॉलेज बड़ौत के हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साधना, जैन कॉलेज बड़ौत के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञान चौधरी और जैन कॉलेज बड़ौत के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेहवीर रहे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत के डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र राहुल कुमार ने पहला, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत के बीए फाइनल के छात्र विशाल श्योराण ने द्वितीय और जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बड़ौत की छात्रा वर्णिका ने तृतीय स्थान पाया। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के बीए फाइनल के छात्र समीर और मां अंबे बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा की छात्रा रूपाली गोयल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय और जेवी कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंशु, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर पवित्रा खत्री, चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. संजीव आर्य मौजूद रहे। संचालन छात्रा शिखा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भी विजेता
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि जीत हार मुद्दा नहीं है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं भी विजेता हैं। डायस पर आकर बोलना और अपने विचार रखने वाले भी किसी से कम नहीं है। हार से ही जीत का रास्ता निकलता हैं। छात्र-छात्राएं लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें और खुद को निखारते हुए अधिक मेहनत करें।

युवा जोश और अनुभव दोनों जरूरी 
जेवी कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा जोश और अनुभव दोनों के मिश्रण से मिलकर देश और समाज चलता है। प्रतियोगिता में युवाओं ने एक से बढ़कर एक तर्क दिए। आज के युवा ही कल का भविष्य हैं। प्रत्येक छात्र-छात्रा खुद को तैयार करें और भविष्य में आने वाली प्रतियोगिताओं में इनाम जीतें।

आज हारने वाले, कल के विजेता
जेवी कॉलेज बड़ौत की हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साधना ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया, वह भी एक दिन विजेता जरूर बनेंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है खुद को तैयार करना। जो कमियां रह गई हैं, उन पर अफसोस करने के बजाए उन्हें दूर कर आगे बढ़ना और फिर जीतना।

मेहनत करें और खुद को भविष्य के लिए तैयार रखें
दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञान चौधरी ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। जिले के युवाओं ने जिस तरह के विचार रखें है यह बेहद प्रभावित करने वाला है। जिले के युवा हर मुद्दे पर नजर रख रहे हैं यह और भी अच्छी बात लग रही है। प्रतिभागी युवाओं को और अधिक मेहनत कर खुद को भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए।

युवाओ ने दिखाया तर्क का दम
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेहवीर ने कहा कि युवाओं के बीच जागरुकता बढ़ती है। वाद-विवाद प्रतियोगिता से जाहिर है कि भविष्य उज्ज्वल है। युवाओं ने अच्छे तर्क रखें।

प्रतिभाग करने वालों ने दिखाया दम
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंशु ने कहा कि एक जटिल विषय पर जिले के युवाओं ने दमदार प्रस्तुति दी। जो प्रतिभागी इनाम नहीं जीत सकें वह भविष्य के लिए खुद को तैयार रखें। मंच पर खड़े होकर प्रतिभाग करना भी बड़ी बात है।

नई पीढ़ी के लिए खुलेंगी संभावनाएं
प्रतियोगिता के विजेता एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र राहुल कुमार ने विषय के पक्ष में कहा कि राजनेताओं की आयु के निर्धारण से नई पीढ़ी के लिए भी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। एक उम्र के बाद रिटायरमेंट गलत नहीं है, बल्कि इसे स्वीकार्यता दी जानी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed