{"_id":"5d34cd518ebc3e6cdd4a977c","slug":"amar-ujala-foundation-help-charitable-trust-raises-awareness-of-girls-of-madarsas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: चेरिटेबल ट्रस्ट ने मदरसा छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: चेरिटेबल ट्रस्ट ने मदरसा छात्राओं को किया जागरूक
Mon, 22 Jul 2019 02:43 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 स्माइल्स के सहयोग से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान कवच के तहत मदरसे की छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
हेल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की सीमा खान ने पुलिस के सहयोग से मिलकर अभियान चलाया। रविवार को अभियान मदरसा हज़रत आयशा रजिअल्ला अन्हा लिलदनात इकबाल नगर हापुड़ रोड में किया गया।
विज्ञापन
यहां 500 से अधिक छात्राओं को जागरूक किया गया। 181 हेल्पलाइन सेंटर से आई लक्ष्मी ने छात्राओं को 1090, 11098, डॉयल 100 व 181 हेल्पलाइन की जानकारी दी।
सीमा खान ने छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को बताया कि किसी भी परेशानी में हो तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करें पुलिस तुरंत आपकी सहायता के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन