अमर उजाला फाउंडेशन: मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनम अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति में राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएन डिग्री कॉलेज में जिले के 14 महाविद्यालयों से 27 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में इस्माइल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की अनम प्रथम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहीं आरजी कॉलेज की सैय्यद हिजाब जैहरा को तीन हजार रुपये, तृतीय रहे दीवान लॉ कॉलेज के शिवांश और सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज सरधना की आंचल सैनी को एक-एक हजार का चेक दिया गया। सांत्वना पुरस्कार एएसपीजी कॉलेज मवाना के तरुणेश और एनएएस पीजी कॉलेज के अनुराग राय को मिला। इन्हें भी अमर उजाला की ओर से एक-एक हजार रुपये के चेक दिए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बीएस यादव और निर्णायक मंडल के डॉ. प्रभात राय, प्रो. अर्चना शर्मा, प्रो. सुधा गर्ग ने किया। प्रतियोगिता में विषय ‘क्षेत्रवाद ने भारतीय संघवाद को कमजोर किया है’ पक्ष और विपक्ष में छात्रों ने विचार रखे। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ये पहल सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं को वैचारिक रूप से मजबूत होने के साथ ही आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।
क्षेत्रवाद के कारण देश की अखंडता को नुकसान
प्रतियोगिता में प्रथम रहीं अनम ने विषय के पक्ष में कहा कि क्षेत्रवाद के कारण देश की अखंडता को हानि पहुंच रही है। देश में क्षेत्रवाद एक गंभीर समस्या बनकर उभरा रहा है। कहीं लोग राज्य की मांग कर रहे हैं तो कहीं पर दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के साथ मारपीट हो रही है। क्षेत्रवाद का जहर देश को खोखला बना रहा है, इसे रोकना होगा।
निजी स्वार्थ से एकता हो रही कमजोर
द्वितीय स्थान पर रहीं सैय्यदा हिजाब जैहरा ने पक्ष में कहा कि पूरे विश्व में भारत एकता के माध्यम से पहचान बना रहा है। कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो निजी स्वार्थ के लिए भारत के संघ और एकता की नींव को कमजोर कर रहे हैं। क्षेत्रवाद के पीछे सत्ता, लालच और अविश्वास है। संघ एक ऐसी खेती है, जिसे यदि एकता के जल से सींचा जाए जो कोई भी देश आसानी से समृद्घि अर्जित कर सकता है।
निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
निर्णायक मंडल के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रभात राय, सीसीएसयू के राजनीति शास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्षा प्रो. अर्चना शर्मा और शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. सुधा गर्ग रहीं। डीएन कॉलेज से डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. वंदना गर्ग और राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखौदा से डॉ. शल्या भी मौजूद रहीं।
इन्होंने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में 14 कॉलेजों के 27 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें डीएन डिग्री कॉलेज के अंकुर कौशिक, अशिता गर्ग, मेरठ कॉलेज से तन्मय राज शांडिल्य और सचिव वर्मा, एनएएस कॉलेज से अनुराग राय और अनुष्का कथूरिया, आरजी गर्ल्स कॉलेज से एनी सैफी और सैय्यदा हिजाब जैहरा, इस्माईल गर्ल्स डिग्री कॉलेज से अनम और शीनम अंसारी, शहीद मंगलपांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज से नंदिनी भारद्वाज और शिवांगिनी शर्मा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस से अक्षिता त्यागी और सना खान, सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से आकांक्षा चंद्रा, एएसपीजी कॉलेज मवाना से तरुणेश और दिवेश कुमार, चौधरी शिवनाथ शांडिल्य डिग्री कॉलेज माछरा से कुमकुम सिंह और मारुत नंदन सिंह, दीवान लॉ कॉलेज से नेहा शर्मा और शिवांशु त्रिवेद्वी, राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज खरखौदा से गार्गी शर्मा और तनु त्यागी, शोभित विश्वविद्यालय से जनकी कुमारी और अनुष्का मुखर्जी, सेंट जोजफ गर्र्ल्स कॉलेज सरधना से आंचल सैनी और शिवानी शर्मा शामिल रहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/