फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: Now Meerut city will be developed on the lines of Ayodhya

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बदलेगी मेरठ की सूरत, अयोध्या की तर्ज पर होगा का विकास, ये होंगे प्रमुख मुद्दे

Fri, 11 Jun 2021 02:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jun 2021 02:08 PM IST
सार

अब मेरठ शहर का भी अयोध्या की तर्ज पर विकास होगा। इसके लिए जल्द ही डेवलपमेंट प्लान किया जाएगा। वहीं कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Now Meerut city will be developed on the lines of Ayodhya
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनसीआर के प्रमुख शहरों में शुमार मेरठ का अब सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने कंसल्टेंट चयन के लिए गुरुवार को वेबसाइट पर 56 पेज का रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिया है। 

विज्ञापन


आठ जुलाई तक कंसल्टेंट का चयन कर डेवलपमेंट प्लान आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे, हाईवे, पुराने शहर में विकास, पार्क, औद्योगिक हब, शिक्षा हब में हो रहे बदलाव को देखते हुए प्लान तैयार किया जाना है। इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 21 जून को होटल ब्रावरा में होगी। मीटिंग में कंसल्टेंट अपने सुझाव और समस्याएं बताएंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अयोध्या की तर्ज पर विकास करने के लिए बनाई गई सूची में मेरठ भी शामिल किया है। इन शहरों में सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किए जाने हैं। चिह्नित शहरों में वहां के प्रमुख उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए भी योजना तैयार की जाएगी। कोशिश होगी कि इसके जरिए शहर का नाम देश के अन्य हिस्सों के साथ विदेश तक पहुंच जाए। इसके लिए वेबसाइट पर शहर का नक्शा सहित अन्य सुविधाएं दिखाई गई हैं, ताकि कंसल्टेंट प्रपोजल डॉक्यूमेंट के माध्यम से जान सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सप्ताह का समय मिलेगा
कंसल्टेंट के चयन के बाद शहर के सभी विभागों की बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता में होगी। इसमें कंसल्टेंट द्वारा बनाए गए सिटी डेवपलमेंट प्लान का प्रेजेंटेशन होगा। इन सभी कार्यों को करने के लिए टेंडर अवार्ड के बाद 25 सप्ताह का समय दिया गया है।

ये है टाइमलाइन
9 जून: रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल डॉक्यूमेंट अपलोड
18 जून तक: कंसल्टेंट के सुझाव आमंत्रित
21 जून: होटल ब्रावरा में प्री-बिड बैठक
एक जुलाई: तकनीकी बिड खुलेगी और कंसल्टेंट प्रेजेंटेशन देंगे
आठ जुलाई: वित्तीय बिड खुलेगी और फाइनल कंसल्टेंट का चयन  

ये होंगे प्रमुख मुद्दे
- पर्यटन योजनाएं का विस्तार 
- औद्योगिक हब की तैयारी
- शिक्षा हब के बारे में सुझाव
- परिवहन सुविधाओं में सुधार   

आठ जुलाई तक पूरी होगी चयन की प्रक्रिया
आठ जुलाई तक कंसल्टेंट का चयन किया जाना है। इसलिए प्रपोजल डॉक्यूमेंट अपलोड किया गया है। इसमें दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के कंसल्टेंट भी आ सकते हैं। - इश्तियाक अहमद, मुख्य नगर नियोजक, एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed