फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   altimetam complete, now businessmen get new date

डकैती कांड का नहीं हो सका खुलासा, अब व्यापारियों को मिली नई तारीख

Fri, 10 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
altimetam complete, now businessmen get new date
मेरठ। शास्त्रीनगर में हुई डकैती का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद फिर से आश्वासन मिल गया है। एसएसपी ने तीन-चार दिन में खुलासा कर लूटा माल बरामद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी, अमन गुप्ता, नरेंद्र सिंह और संदीप गोयल सहित दर्जनों व्यापारी एसएसपी आवास बृहस्पतिवार को एसएसपी आवास पहुंचे। नवीन गुप्ता ने बताया कि वह तीन दिन पहले एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार से मिले थे। व्यापारियों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दे दिया था। पुलिस को दिया हुआ समय पूरा हो गया, इसके बावजूद वारदात का खुलासा नहीं हुआ। इस मामले में व्यापारियों में आक्रोश है। एसएसपी ने पुलिस को और समय देने की बात कही। एसएसपी ने अपने आवास पर व्यापारियों को पांच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। जिसमें बदमाश लिसाड़ीगेट से एक बाइक पर बैठकर शास्त्रीनगर पवन जिंदल की ज्वेलरी शॉप पर आते हैं। बाइक के नंबर की भी पहचान कराई। उसके बाद बदमाश वारदात करके दिल्ली भाग जाते हैं। वहां की भी फुटेज पुलिस ने व्यापारियों को दिखाई। एसएसपी ने व्यापारियों से कहा कि बदमाश पकड़ने के साथ साथ लुटा हुआ सामान बरामद करना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

भरोसा रखिए, सारा माल मिलेगा
एसएसपी ने व्यापारियों से कहा थोड़ा भरोसा रखिएगा, बदमाश पकड़े जाएंगे और लुटा हुआ सामान भी बरामद होगा। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है। व्यापारी नेता नवीन गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने तीन-चार दिन में माल समेत वारदात का खुलासा नहीं किया तो व्यापारियों की मीटिंग होगी और मेरठ बंद करने का आहृवान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed