{"_id":"69e3f7d9c4ee7926fd071061","slug":"alleged-embezzlement-of-rs-215-lakh-from-the-committee-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1164539-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमेटी के 2.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमेटी के 2.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के नुनिया मोहल्ला निवासी चार महिलाओं ने बहन-भाई समेत तीन लोगों पर कमेटी के 2.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में शिखा कश्यप, उसके भाई अमन कश्यप और एक अन्य अभिषेक कश्यप के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (4) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। नुनिया मोहल्ला निवासी निशा, काजल, रानी और ऊषा ने सदर बाजार थाने में शिकायत कर कहा है कि वह आरोपियों के पास करीब चार साल से बच्चों के विवाह और अन्य पारिवारिक जरूरतों के लिए कमेटी डाल रहीं थी। इसके लिए वह प्रतिमाह किश्त देती हैं।
आरोप है कि कमेटी की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें रुपये नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर झूठे इल्जाम लगाकर गाली-गलौज की गई। रानी ने इनके खिलाफ पहले भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
-- -- -- -