फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alleged attack on neighbors, put up poster saying 'house is for sale'

Meerut News: पड़ोसियों पर हमले का आरोप, ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाया

Thu, 12 Dec 2024 01:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
Alleged attack on neighbors, put up poster saying 'house is for sale'
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर 4सीई काॅलोनी में पडोसियों हमले व उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक परिवार ने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगा दिया। भारतीय किसान मंच ने बुधवार को दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आरोपियों पर पीड़ित परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली तीस हजारी निवासी अनूप कुमार परिवार के साथ सेक्टर-4 सीई में रहते और परतापुर की एक फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में अनूप ने आरोप लगाया है कि सोमवार शाम उनकी पत्नी शालिनी से पड़ोसी सुहाना की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सुहाना, उसकी भांजी और भाई रिहान और लगभग 12 लोगों ने घर में घुसकर शालिनी पर हमला किया। इसमें शालिनी घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके बाद आरोपी महिला ने मंगलवार शाम को दोबारा आरोपी युवकों को बुलाया और कांच की बोतलों से उनके घर पर हमला कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने अपना मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए। बुधवार दोपहर भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष गौरव पाराशर, दिपांशु शर्मा और अन्य कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ परतापुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed