{"_id":"693c3ca50531452350091a20","slug":"allegations-of-wrong-treatment-of-the-patient-uproar-in-the-hospital-meerut-news-c-72-1-mct1010-145477-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मरीज के गलत उपचार का आराेप, अस्पताल में हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मरीज के गलत उपचार का आराेप, अस्पताल में हंगामा किया
विज्ञापन
मेरठ। लिवर संक्रमण से पीड़ित मरीज का गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मरीज के लिवर की नस काट दी गई। इसके चलते गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया। वहीं, हंगामे की सूचना पर मेडिकल थाने से पुलिस टीम पहुंची और मामला शांत कराया।
तेजगढ़ी चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में शास्त्रीनगर निवासी 42 वर्षीय प्रशांत को बुधवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के बेटे बंटी सहित अन्य परिजनों के अनुसार डाॅक्टर ने आयुष्मान कार्ड के आधार पर इलाज करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद ढाई लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में मरीज की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
यहां डाॅक्टर ने इलाज के दौरान बताया कि पहले चिकित्सक से इलाज के दौरान मरीज के लिवर की नस काट दी गई। इससे संक्रमण और बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को अब तक 25 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। अब परिजनों ने यहां अस्पताल में हंगामा कर रोष जताया। इस मामले में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।