{"_id":"6984b9b988b88eba030a1fa1","slug":"allegations-of-occupation-of-ancestral-land-demand-for-action-from-the-administration-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111270-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव सलावा में जमीन का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। गांव निवासी सुभाष ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि उनके स्वामित्व और कब्जे में है, इसके बावजूद विपक्षी जबरन निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। आरोप है कि दीवार निर्माण को लेकर जान बूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है और विरोध करने पर मारपीट व झगड़े की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार के सदस्य भयभीत हैं। शिकायत में बताया गया कि इससे पूर्व भी इस भूमि को लेकर विवाद हुआ था। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट की गई थी। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य को सुचारु रूप से कराने तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई निर्देश दिए हैं।