{"_id":"6480eb66d6a38ab007061207","slug":"allegations-of-injection-of-expiry-date-ruckus-meerut-news-c-14-1-mrt1001-243282-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने का आरोप, हंगामा
Thu, 08 Jun 2023 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में मरीज गुरमीत (18) के तीमारदारों ने बुधवार रात हंगामा किया। आरोप लगाया कि मरीज को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच करा रहा है। दुर्घटना में गुरमीत के पैर में फ्रैक्चर है। उसका उपचार चल रहा है। उसके परिजनों का आरोप है कि उसे जो इंजेक्शन लगाया गया है, उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। वहीं, इस संबंध में न्यूटिमा अस्पताल के प्रबंधक डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि अस्पताल बिलिंग सिस्टम इस तरह का है कि यहां एक्सपायरी डेट की दवा का बिल बनता ही नहीं है, लेकिन मरीज के परिजन आरोप लगा रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और अगर कहीं कोई लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। मरीज ठीक है, उसे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन