{"_id":"693ac0ebc4824fd70e098b3a","slug":"allegations-of-embezzling-funds-of-womens-group-demand-for-investigation-from-dm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110689-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला समूह की धनराशि हड़पने का आरोप, डीएम से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला समूह की धनराशि हड़पने का आरोप, डीएम से जांच की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव पिठलोकर में महिला स्वयं सहायता समूह की धनराशि हड़पे जाने का मामला सामने आया है। समूह अध्यक्ष साबरी पत्नी कलवा ने बीएम पद पर कार्यरत कर्मचारी पर सरकारी अनुदान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत सरूरपुर को शिकायत पत्र सौंपा है।
साबरी ने आरोप लगाया कि समूह की ओर से मिलने वाला अनुदान, राशन, मजदूरी और गाड़ी किराया आदि का पैसा बैंक से निकलवाने के नाम पर जितेंद्र महिलाओं को साथ ले जाता था, लेकिन रकम निकालने के बाद उसका बड़ा हिस्सा अपने पास रख लेता था। शिकायत के अनुसार 2024 से 2025 के बीच चार बार में कुल लगभग 1.50 लाख रुपये उसने हड़प लिए। पीड़िता का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी समूह बंद कराने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। मजबूरी में वह उधार लेकर समूह की महिलाओं को भुगतान कर रही हैं। महिला समूह अध्यक्ष ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला प्रशासनिक जांच के लिए भेज दिया है।