फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of bribery against Mawana police; plea for justice made to the Minister of State.

Meerut News: मवाना पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, राज्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Sun, 18 Oct 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Allegations of bribery against Mawana police; plea for justice made to the Minister of State.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पहाड़पुर निवासी राहुल काकरान ने मवाना खुर्द पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्यमंत्री दिनेश खटीक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। काकरान का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे से नाम निकालने और धाराएं कम करने के नाम पर उनसे पहले ही 20 हजार रुपये वसूल लिए हैं।
पीड़ित ने बताया कि 20 हजार रुपये लेने के बावजूद पुलिस का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है। पिछले एक महीने से पुलिस उनसे लगातार 30 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रही है। रुपये न देने पर आरोपी को जेल भेजने की सीधी धमकी दी जा रही है। राहुल काकरान को मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर बार-बार बुलाया जा रहा है, जिससे वह परेशान हैं। परेशान होकर राहुल ने पुलिस द्वारा पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग राज्यमंत्री दिनेश खटीक को सौंपी। राज्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और डीआईजी को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने दोषी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। सीओ पंकज लवानिया ने कहा कि यदि पुलिस वालों ने ऐसा किया है तो रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

संपत्ति हड़पने का मामला
इस मामले में राहुल काकरान के भाई शामली में तैनात कांस्टेबल कपिल देव ने मवाना थाने में धोखाधड़ी व अन्य संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि राहुल काकरान, विनोद कुमार, सतपाल सिंह, अमित कुमार और सचिन ने फर्जी दस्तावेज व कूटरचित दानपत्र तैयार कराकर संपत्ति हड़पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान गांव पहाड़पुर निवासी राहुल काकरान उनसे मिले। पीड़ित ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया और पुलिस द्वारा पैसे मांगने के साक्ष्य सौंपे। राज्यमंत्री ने पीड़ित द्वारा दिए गए साक्ष्य को डीआईजी को भेज दिया है। उन्होंने डीआईजी से मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed