फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of theft of 25,000 from a midwife's bag at the hospital.

Meerut News: अस्पताल में दाई के बैग से 25 हजार रुपये चोरी का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Allegation of theft of 25,000 from a midwife's bag at the hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड स्थित एक अस्पताल में दाई का काम करने वाली महिला के बैग से 25 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सरधना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नवाबगढ़ी गांव निवासी शाहजहां ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह तहसील रोड स्थित एक अस्पताल में दाई का काम करती है। 21 सितंबर को उसने अपने बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाले थे। रकम बैग में रखने के बाद शाम करीब छह बजे वह अस्पताल पहुंची और रात करीब दो बजे तक काम किया। इसके बाद वह सो गई। सुबह उठने पर बैग में रखी रकम गायब मिली।
विज्ञापन

पीड़िता शाहजहां के अनुसार, उसने अस्पताल संचालक से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्हें कैमरे कई दिन से खराब होने की जानकारी दी गई। महिला का दावा है कि उसने पिछली रात कैमरे चलते हुए देखे थे। इसके बाद उसने रात में उसके साथ काम करने वाले टाउन हॉल रोड निवासी एक युवक पर रुपये चोरी करने का शक जताया। महिला ने सरधना थाने में शिकायत करने का भी दावा किया है। आरोप है कि वहां तैनात दरोगा ने युवक का पक्ष लेते हुए कार्रवाई नहीं की और उसे वापस भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed