फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of erasing public path markings; demand for action from the DM.

Meerut News: सार्वजनिक मार्ग की निशानदेही मिटाने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

Sun, 05 Jul 2026 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Allegation of erasing public path markings; demand for action from the DM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा खिवाई निवासी व्यक्ति ने सार्वजनिक मार्ग की राजस्व निशानदेही को जेसीबी से मिटाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे उसका परिवार भयभीत है।
खिवाई निवासी गुलबहार पुत्र गुलजार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कस्बा खिवाई में राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक मार्ग के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल ने दोनों पक्षों की मौजूदगी और सहमति से मौके पर मार्ग की विधिवत निशानदेही कराई थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने जेसीबी मशीन से उक्त निशानदेही को मिटाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर उन्होंने डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल कार्य रुक गया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस संबंध में तहसीलदार ने भी आवश्यक निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक उनका प्रभावी अनुपालन नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गुलबहार का आरोप है कि विरोधी पक्ष लगातार निशानदेही हटाने और सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है तथा उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व विभाग द्वारा कराई गई निशानदेही को सुरक्षित कराने, सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटवाने, संबंधित व्यक्ति को दोबारा निशानदेही नष्ट करने से रोकने और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम गठित कर जांच करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed