फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All three accused arrested for assault and making video viral

मारपीट कर वीडियो वायरल करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
All three accused arrested for assault and making video viral
हस्तिनापुर। तीन दिन पूर्व तीन युवकों द्वारा कस्बा निवासी युवक के साथ मारपीट करने और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी पीड़ित देवा पुत्र देवी सिंह ने भाकियू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जयंत व पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सहित कई लोगों के साथ थाने पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शिकायत की थी। तहरीर में बताया कि क्षेत्र के कुछ युवकों ने निर्ममता से उसके साथ पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। साथ ही पुलिस कार्रवाई करने पर भी धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित, टिंकू, महकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया था कि गांव जलालपुर मकबूलपुर उर्फ चेतावाला में एक कृषि फार्म हाउस पर उक्त युवकों के साथ काम करता था। इसमें से एक युवक ने फार्म हाउस से डीजल बेच दिया था, जिसकी शिकायत देवा ने कृषि फार्म के मालिक से कर दी थी। इसी बात पर अमित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed