फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   all parties in fighting in jila panchayat chunav

जिपं प्रत्याशी चयन पर सभी दलों में छिड़ी है जंग

Fri, 09 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
all parties in fighting in jila panchayat chunav
जिपं प्रत्याशी चयन पर सभी दलों में छिड़ी जंग
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी चयन को लेकर सभी दलों में अंदरूनी घमासान है। लेकिन इन सबके बीच नेतृत्व भी एक दूसरे दलों के प्रत्याशियों को देखकर तमाम आंकड़ों के बाद प्रत्याशी चयन की कवायद में है। सभी दलों में अंदरूनी खींचतान बढ़ती जा रही है।
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय से बृहस्पतिवार को तीसरे चरण के चुनाव की सूची को अंतिम रूप देकर प्रांतीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया। सूची तैयार करने में क्षेत्रीय नेताओं के पसीने छूट गए। एक तरफ जहां क्षेत्रीय कमेटी के कुछ लोग अपनों को चुनाव लड़ाने की जुगत में थे, तो दूसरी तरफ जिला और प्रांतीय नेतृत्व से अलग दबाव था। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी विधानसभा ही नहीं, बल्कि अन्य विधानसभाओं में चहेतों के नाम दिए थे। जिसे लेकर कई दिन तक जमकर घमासान हुई।
विज्ञापन

आपसी गुटबाजी में एक दूसरे का टिकट कटाने में नेता और जनप्रतिनिधि सक्रिय रहे। जिससे आम कार्यकर्ता कहीं न कहीं आहत भी हुआ। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा में बगावत होना तय है। कुछ दूसरे दलों से उम्मीदवारी कर सकते हैं, तो कोई निर्दलीय ही मैदान में उतर सकते हैं। क्योंकि कई ऐसे दावेदारों के टिकट कटने की चर्चा है, जो लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। भाजपा तीसरे चरण की सूची 11 या 12 अप्रैल को जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सपा में सब ठीक नहीं चल रहा है। यहां वार्ड 33 से पहले सोनम भड़ाना को प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन बाद में शुकंतला यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। जबकि कुछ देर बाद ही जिलाध्यक्ष ने इस वार्ड से किसी को भी प्रत्याशी न बनाने का पत्र जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि यह सब सपा में चल रही गुटबाजी और आपसी खींचतान का नतीजा है।

रालोद भी अभी अपने आधे प्रत्याशी घोषित कर पाया है। रालोद की नजर भाजपा की सूची पर है, जैसे ही भाजपा की सूची जारी होगी, तभी जातिगत व क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए रालोद प्रत्याशी चयन करेगा। इस पूरी प्रक्रिया के तहत यह भी माना जा रहा है कि सपा और रालोद दोनों ही ऐन वक्त पर अपने प्रत्याशी कई वार्ड में बदल सकती है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed