फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All India Inter University boxing competition in Baghpat ens today

बॉक्सिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ चैंपियन, तारा बने बेस्ट बॉक्सर

Thu, 02 Jan 2020 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
All India Inter University boxing competition in Baghpat ens today
रिंग में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बागपत में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक दूसरे और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रही। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ईटानगर के हेलिताना तारा को बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार दिया गया। होमगार्ड एवं सैनिक कल्याण मंत्री पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान और सीसीएसयू के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के  खेल विभागाध्यक्ष डॉ गुलाब सिंह रुहल, एसपीसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, आयोजन सचिव डॉ प्रदीप ढाका, मीडिया प्रभारी डॉ कुलदीप त्यागी और डॉ अरविंद वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। नौ बॉक्सरों के दम पर 43 प्वाइंट जीतने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने चैंपियनशिप जीत ली। विवि के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, दो रजत पदक जीते। 
विज्ञापन

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के दस खिलाडिय़ों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। मदवि के खिलाड़ी एक अंक से चैंपियन बनने से चूक गए। कुल 42 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की टीम ने 40 अंक हासिल किए। फाइनल में दो स्वर्ण पदक चूक जाने के कारण विवि को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कुरुक्षेत्र की टीम ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता। मेजबान चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की टीम पांचवें स्थान पर रही। एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीतकर कुल 34 अंक हासिल किए। 

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ईटानगर के हेलिताना तारा को बेस्ट बॉक्सर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के यशपाल को बेस्ट चैलेंजर और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के शशिकांत यादव को उभरते हुए बॉक्सर के अवार्ड से नवाजा गया। 

पर्यवेक्षक डॉ सुरेंद्र शर्मा, सीसीएसयू की स्पोट्र्स कमेटी के चेयरमैन डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ भीष्म सिंह, मेयर सचिन शर्मा, समाजसेवी सुनील चौहान, डॉ प्रदीप ढाका, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ मौजपाल, प्रबंधक कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, ऑडीटर जयपाल प्रधान, धारा सिंह चौहान, दिनेश प्रधान, तेजपाल सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed