{"_id":"68a5ff99e9c88062240903d1","slug":"alka-stood-first-in-bed-exam-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109816-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा में अलका रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा में अलका रही प्रथम
विज्ञापन
मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की।
कॉलेज की छात्रा अलका ने 78.92 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। भावना गुप्ता 78.85 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अभिषेक राजपूत ने 78.35 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल मेधावियों को कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रवीन मित्तल, निदेशक डॉ. मोहित यादव और रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने कॉलेज प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कॉलेज चेयरमैन, निदेशक व रजिस्ट्रार ने छात्रों को संबोधित किया। बीएड विभागाध्यक्ष ज्योति त्यागी ने छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त की।