फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alert in meerut after a man died in communal tension in Bulandshahr heavy police force deployed

बुलंदशहर बवाल: मेरठ में हाई अलर्ट, सात जोन में बंटा शहर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Mon, 03 Dec 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 03 Dec 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
alert in meerut after a man died in communal tension in Bulandshahr heavy police force deployed
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के बवाल में इंस्पेक्टर की मौत के बाद मेरठ जोन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मेरठ से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलंदशहर रवाना किया गया है। एडीजी जोन प्रशांत कुमार और आईजी रेंज राम कुमार ने स्याना पहुंचकर हालात का मुआयना किया। वहीं पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ को भी भेजने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

 

मेरठ को सात सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स लगाने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर में तीन दिवसीय इज्तमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात हैं।  

विज्ञापन


इस बवाल में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार राठौर की मौत हुई है। बवाल में इंस्पेक्टर स्याना का हमराह भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोकशी के बवाल में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का मकान मेरठ के पल्लवपुरम फेस-वन के आई पॉकेट में हैं। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी तैनात रहे हैं।

हालांकि तीन साल पहले अपने परिवार के साथ गाजियाबाद शिफ्ट हो गए थे। उनके दो बेटे हैं। पल्लवपुरम स्थित उनके मकान में इस समय किराएदार सुरेंद्र सिंह रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह कभी कभी अपने मेरठ के मकान पर आते थे और मकान का किराया लेकर चले जाते थे। सुरेंद्र मकान ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं जबकि दूसरे फ्लोर पर अन्य व्यक्ति रहता है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed