फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Al Qaeda connection: Zeeshan's father refused to plead, said - If done wrong, he will suffer

अलकायदा कनेक्शन: जीशान के पिता ने किया पैरवी से इन्कार, बोले-गलत काम किया होगा तो भुगतेगा, मां का हुआ ये हाल

Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
सार

Meerut News: गुजरात एटीएस ने चार संदिग्ध आतंकी पकड़े हैं, जिनमें से एक जीशान मेरठ के किठौर का रहने वाला है। बृहस्पतिवार को उसके परिजन बोले कि हम उसकी पैरवी नहीं करेंगे। वहीं ग्रामीण हैरत में हैं कि जीशान ऐसा काम कर सकता है। 

विज्ञापन
Al Qaeda connection: Zeeshan's father refused to plead, said - If done wrong, he will suffer
अलकायदा का संदिग्ध जीशान - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा की विचारधारा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गांव ललियाना के संदिग्ध आतंकी जीशान के पिता आसिफ चौधरी ने उसकी पैरवी करने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि अगर वह देश विरोधी कोई गलत कदम उठा रहा है, तो वह उसका अंजाम खुद भुगतेगा, नहीं तो वह खुद रिहा हो जाएगा।
विज्ञापन

 

Al Qaeda connection: Zeeshan's father refused to plead, said - If done wrong, he will suffer
जीशान का पिता आसिफ - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि लोग उनको बड़े भाई रियासत से जोड़ रहे हैं, जबकि जब से भाई ने उनके साथ धोखा कर जमीन हड़पी है, उनके परिवार का भाई के घर आना-जाना नहीं है। जीशान की मां मोहसिना अपने बेटे की देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगने के बाद से गुमसुम है। बृहस्पतिवार को पिता आसिफ के पास लोगों का आना-जाना लगा रहा। हालांकि जीशान के पकड़े जाने से ग्रामीण हैरत में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ रियासत के पास आते हैं कई राज्यों के लोग
ललियाना के ग्रामीणों का कहना है कि जीशान के ताऊ रियासत अली का दिल्ली में कांग्रेस सरकार में दबदबा रहा है। उनका गांव से कुछ दूरी पर जंगल में एक फार्म हाउस है। यहां कुछ बच्चे पढ़ते हैं और बाहरी लोगों का आना जाना है। ग्रामीण इसे मदरसा भी कहते हैं। बताया जाता है कि वहां पर देश के कई राज्यों के भी लोग आते हैं तथा कई दिन रुकते हैं। 
 
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आने वाले सभी लोगों के लिए खाने पीने का बंदोबस्त अपने पास से ही करता है। आज तक यह पता नहीं चला कि उसका खर्चा कहां से आता है, जबकि रियासत अली नेता है। जब इस वारे में रियासत अली से बात करने के लिए हमारी टीम गांव ललियाना उनके खानगा में पहुंची तो पता चला कि वह मवाना जमात के लिए गए हुए हैं।
 

खुफिया विभाग ने गांव जाकर की जांच
जीशान के पिता आसिफ अली ने बताया कि एटीएस द्वारा बेटे की गिरफ्तारी के बाद सुबह से ही मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग की टीम उनके घर पहुंची। लगातार वह उनकी बातों का जवाब देते देते थक गए हैं, जिसके चलते अपनी दुकान भी बंद करनी पड़ी। उन्होंने सभी से कहा कि जीशान का उनसे कोई वास्ता नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed