फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Al Karim Hotel Belfry

अलकरीम होटल के ध्वस्तीकरण के लिए फोर्स भी तैयार 

Sun, 20 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 20 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Al Karim Hotel Belfry
एसएसपी से मिलने पहुंचा होटल अल करीम का मालिक। - फोटो : अमर उजाला
होटल अलकरीम के ध्वस्तीकरण के लिए फोर्स भी तैयार है। एसपी सिटी ओमप्रकाश का कहना है कि  फोर्स की कमी नहीं है। एमडीए अधिकारी जब चाहें जितनी चाहें फोर्स ले जा सकते हैं। उधर, होटल मालिक नासिर शनिवार को एसएसपी के दरबार पहुंचे, लेकिन मुलाकात न हो सकी।
विज्ञापन


घंटाघर स्थित होटल अलकरीम को ध्वस्त करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने कमर कस ली है। एमडीए के कार्यवाहक वीसी कुमार विनीत ने ध्वस्तीकरण की तिथि 21 मार्च तय की है। पुलिस बल के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखा था। अब वहां से भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


होटल अलकरीम की ऊपरी मंजिल का मानचित्र एमडीए से स्वीकृत नहीं है। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक यहां नीचे की दुकानें तो निगम ने आवंटित कर रखी हैं, लेकिन ऊपर के भवन की कोई अनुमति नहीं है। एमडीए ने होटल मालिक को आगाह भी किया था, लेकिन उसने एक न सुनी। बिना नक्शे के ही बिल्डिंग खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं चलेेगा कोई बहाना 
अक्सर देखा गया है कि एमडीए अधिकारी ध्वस्तीकरण की तारीख तो तय कर देते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं करते हैं। उनके पास बहाना होता है कि हमें समय पर फोर्स नहीं मिली। लेकिन होटल अलकरीम के मामले में फोर्स भी तैयार है। अब विभाग के पास कोई बहाना नहीं है।

नगर निगम के साथ है विवाद 
शनिवार को होटल मालिक नासिर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। लेकिन एसएसपी से मुलाकात न हो सकी। वे मवाना गए थे। कार्यालय में सीओ कोतवाली विनीत भटनागर शिकायत सुन रहे थे। दस्तावेज देखकर उन्हाेंने कहा कि यह कागजात पुराने हैं। इस बाबत आला अधिकारी ही कुछ निर्णय ले सकते हैं। होटल मालिक का दावा है कि इस प्रकरण में सिविल कोर्ट से स्टे है। विवाद नगर निगम के साथ चल रहा है।


---- वर्जन
हमारे पास पुलिस की कोई कमी नहीं है। एमडीए अधिकारी जब चाहें होटल अलकरीम के ध्वस्तीकरण के लिए फोर्स ले सकते हैं। कार्रवाई की तिथि वह स्वयं ही तय करेंगे। - ओमप्रकाश, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed