{"_id":"64bfaf9ae86d1084840a20c7","slug":"akhilesh-yadav-visit-meerut-will-meet-families-in-rali-chauhan-and-dhanpur-village-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अखिलेश यादव बोले गठबंधन से घबरा रही भाजपा, 2024 में वापस जाएगी, नहीं चाहती इंडिया जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अखिलेश यादव बोले गठबंधन से घबरा रही भाजपा, 2024 में वापस जाएगी, नहीं चाहती इंडिया जीते
Wed, 26 Jul 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:28 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह राली चौहान और धनपुर गांव भी जाएंगे। पहले सिर्फ वह सरूरपुर के पांचली गांव में जाने का ही कार्यक्रम था।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह राली चौहान और धनपुर गांव भी जाएंगे। पहले उनका सिर्फ सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग में सपा पदयात्री फुरकान के घर जाने का कार्यक्रम था। मंगलवार दोपहर नया कार्यक्रम जारी किया गया, जिसमें यह बदलाव किया गया है।
वह सबसे पहले पांचाली बुजुर्ग पहुंचे। इसके बाद राली चौहान और फिर धनपुर जाएंगे। राली चौहान में हाईटेंशन लाइन से जान गंवाने वाले 6 कांवड़ियों के परिजनों और धनपुर में सड़क दुर्घटना से जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। तीनों जगह 30-30 मिनट का कार्यक्रम है।
पांचली में निकाह के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा घबरा गई है। कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीते। केवल भाजपा और आरएसएस नहीं चाहता कि इंडिया जीते। 2014 में आए थे 2024 में वापस जाएगी भाजपा।

पहले उनका कार्यक्रम 20 जुलाई का पांचली बुजुर्ग का कार्यक्रम था, जहां उन्हें फुरकान की बहन के शादी समारोह में शामिल होना था। विपक्ष के नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) बनने के बाद पहली बार अखिलेश यादव मेरठ आए हैं।
जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि राली चौहान और धनपुुर गांव में सपाइयों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि राली चौहान और धनपुुर गांव में सपाइयों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है।