{"_id":"6a90479cb7654495110df63a","slug":"akhilesh-wont-be-able-to-win-even-a-single-seat-in-western-up-sangeet-som-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113404-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे अखिलेश : संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे अखिलेश : संगीत सोम
विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल भाजपा के एमएलसी श्रीचंद शर्मा व पूर्
- अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर पलटवार, बोले- समर्थक ही उन्हें इकन्नी का नहीं छोड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का रुख भाजपा के पक्ष में है और चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।
सरधना के केके पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उसका जवाब जनता चुनाव में देगी।
पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया, इसी कारण आज भी वह लोगों के दिलों में सम्मानित हैं। अखिलेश यादव के किसी नेता को चवन्नी कहे जाने संबंधी सवाल पर संगीत सोम ने तंज कसते हुए कहा। उन्होंने जिसे चवन्नी कहा है, उनके समर्थक ही अखिलेश यादव को इकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में पश्चिमी यूपी में विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगेगा।