फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh should make a Muslim the CM candidate in 2027: Om Prakash Rajbhar

2027 में किसी मुसलमान को सीएम उम्मीदवार बनाए अखिलेश : ओमप्रकाश राजभर

Tue, 15 Jul 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh should make a Muslim the CM candidate in 2027: Om Prakash Rajbhar
राजस्थानी लोक कलाकार विजयपाल सांवरिया को अपार चैंबर में सम्मानित किया गया। स्रोत : स्वयं।
मेरठ। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को मेरठ में सपा व अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने अपना वोट देकर यादवों को चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। अब हिम्मत है तो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बिजनौर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन में हिम्मत है तो वह अखिलेश यादव से कहें कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अगर एसटी हसन ने यह कहा तो उन्हें पार्टी से ही निकाल दिया जाएगा। आजम खान को फंसाने वाले सपा के ही लोग हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिल देवरिया जेल में रमाकांत यादव से मिलने तो पहुंच जाते हैं, लेकिन सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मिलने नहीं जाते। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में आजम खान की अहम भूमिका होगी। चुनाव में सपा की साइकिल पंचर हो जाएगी और भाजपा गठबंधन की प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बनेगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि अक्टूबर-नवंबर में राज्य की राजनीति में बड़ा खेल होने वाला है और उसमें अखिलेश यादव फेल हो जाएंगे। प्रदेश में सपा जातिवादी राजनीति फैलाने में जुटी है। सपा ने इटावा में ब्राह्मण और यादवों के बीच नफरत फैलाई और कई जगहों पर राजपूत बनाम दलित संघर्ष पैदा किया। अखिलेश ने आजमगढ़ में नए घर के उद्घाटन में पंडित जी को क्यों बुलाया, किसी यादव को क्यों नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे। अभी वोटर लिस्ट में नए मतदाता का नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed