फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akash of Meerut zone tops in 88 kg weight lifting category.

Meerut News: भारोत्तोलन के 88 किलोग्राम वर्ग में मेरठ जोन के आकाश अव्वल

Tue, 28 Apr 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Akash of Meerut zone tops in 88 kg weight lifting category.
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन में चल रही तृतीय यूपी पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और योग स्पर्धाओं में पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का दम दिखाया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले किए गए। इनमें मेरठ, आगरा, बरेली, पीएसी और अन्य जोन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारोत्तोलन पुरुष वर्ग में 88 किलोग्राम में मेरठ जोन के आकाश ने पहला स्थान हासिल किया जबकि 94 किलोग्राम में आगरा जोन के ब्रजेश कुमार अव्वल रहे। 110+ से अधिक किलोग्राम वर्ग में बरेली के सिद्धांत चौधरी और 110+ से अधिक किलोग्राम में विवेक कुमार सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 69 किलोग्राम में प्रयागराज की प्रियंका मौर्या, 77 किलोग्राम में मेरठ की कोमल खान और 86 किलोग्राम से ज्यादा में रीना शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते जबकि 86 किलोग्राम से अधिक वर्ग में आगरा की रमा नागर ने पहला स्थान पाया। पावर लिफ्टिंग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के 53 किग्रा में नीरज दिवाकर और 59 किलोग्राम में राकेश ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 43 किलोग्राम में आशा, 47 किग्रा में बबली और 63 किग्रा में मेरठ की भावना त्यागी ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। इस दौरान निरीक्षक हरपाल सिंह, यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, संतोष कुमार, योगेंद्र सिंह समेत जिला भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग व योग संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed