{"_id":"61994e39659aaa04f027283e","slug":"airtel-s-bts-stolen-again-4g-network-stalled-meerut-news-mrt5656707160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल का बीटीएस फिर चोरी, 4जी नेटवर्क ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरटेल का बीटीएस फिर चोरी, 4जी नेटवर्क ठप
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती के बूचरी रोड स्थित टेलीकाम कंपनी के टावर से 20 दिन बाद फिर शुक्रवार देर रात बीटीएस एल-850 चोरी हो गया। इससे कुछ घंटों के लिए क्षेत्र का 4जी नेटवर्क बाधित हो गया। नोएडा में कंपनी के ऑफिस में अलार्म बजने के बाद इंडस कंपनी के कर्मचारी टावर पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीटीएस की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
बूचरी रोड पर एक टेलीकाम कंपनी का टॉवर लगा है। यहां से आसपास की आबादी को कॉलिंग और 4जी नेटवर्क की सुविधा मिलती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे इंडस कंपनी नोएडा में अलार्म बजा तो कंपनी के सुपरवाइजर हर्ष चौधरी और कुशल कुमार निवासी परिवहनपुरम रुड़की रोड टावर पर पहुंचे। यहां बीटीएस नहीं मिला। इंडस कंपनी के दो कार्यालय हैं। एक कार्यालय गुरुग्राम और दूसरा सेक्टर 63 नोएडा में है। जब भी टावर से बीटीएस चोरी होता है तो अलार्म नोएडा के कार्यालय में बजता है।
--
कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत
- कंपनी के एक्सपर्ट बताते हैं कि बीटीएस एल-850 उपकरण आमतौर पर किसी के इस्तेमाल में आने वाला नहीं होता है। कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों पर ही मिलीभगत और चोरी की आशका है।
विज्ञापन
--
शहर से देहात तक हो रहे बीटीएस चोरी
- मेरठ में बीटीएस चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 20 अक्तूबर को हसनपुर कलीम में टावर से बीटीएस चोरी कर लिया गया था, 19 अक्तूबर को आबूलेन से बीटीएस चुराया गया था। 29 अक्तूबर को लालकुर्ती के बूचरी रोड से बीटीएस चोरी हुआ था। अब फिर से बूचरी रोड पर एयरटेल के टावर से चोर बीटीएस ले गए। अब तक 11 बीटीएस जिले में चोरी हो चुके हैे।