फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   #airstrike: Police on high alert in Saharanpur of UP, sent to PAC at every police station

#airstrike: यूपी के सहारनपुर में हाईअलर्ट पर पुलिस, हर थाने पर भेजी पीएसी

Wed, 27 Feb 2019 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Feb 2019 10:58 AM IST
सार

  • जिले के हर थाने पर दी गई डेढ़ सेक्शन पीएसी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और प्रमुख बाजारों में बरती जा रही चौकसी।  

विज्ञापन
#airstrike: Police on high alert in Saharanpur of UP, sent to PAC at every police station
PAC

विस्तार

पीओके में वायुसेना की तरफ से की गई बमबारी के बाद सेना ने देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है जिसमें जिले में भी पुलिस अलर्ट कर दी गई। डीजीपी के निर्देश पर सहारनपुर जिले में पुलिस अधिकारियों ने विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया, जिसके चलते प्रत्येक थाने पर डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी भेज दी गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा शहर में प्रमुख स्थानों पर पीएसी और पुलिस की तैनाती की गई है, जिसमें घंटाघर चौराहे पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार सुबह जब अधिकारियों को पीओके में वायुसेना द्वारा बमबारी की जानकारी मिली और सेना ने हाई अलर्ट घोषित किया तो उसके बाद ही लखनऊ से पुलिस के आला अफसरों ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर के घंटाघर, रेलवे स्टेशन-बस अड्डा, देहरादून चौक, एसडीबीडी जिला अस्पताल चौराहा सहित कई स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी भ्रमण के लिए लगा दी गई है।

सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा गया है। हर छोटी घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख स्थान और चौराहों के साथ ही प्रमुख बाजारों में भी सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा खुफिया विभाग की टीम भी मंगलवार को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और धार्मिक स्थलों के आसपास स्थिति का जायजा लेने में लगी रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed