संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हेडक्वार्टर माउंट आबू में 12 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक करार पर हस्ताक्षर करके एक-दूसरे संस्थान को समझौता ज्ञापन सौंपेंगे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व वेंकटेश्वरा दोनों मिलकर पूरे विश्व में वैल्यू एजुकेशन, योग एवं आध्यात्मिक शिक्षा के लिए काम करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा के साथ जब तक संस्कारों का समावेश नहीं होगा, तब तक उसका उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. श्रीगोपाल नारसन का अंगवस्त्र व बीके पांडिमणि ,बीके जयकुमार, बीके सतेंद्र भाई, राजयोगिनी बीके मीना दीदी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कृपाल सिंह की पुस्तक रामायण व महाभारत का आध्यात्मिक रहस्य का विमोचन भी किया गया। ब्रह्मकुमार सुशील भाई के संचालन में अतिथियों का स्वागत रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी, बीके दीपिका, बीके सपना, बीके पारुल ने किया। कार्यक्रम में प्रो. कृष्णकांत दवे, डॉ. अमित पीयूष पांडे, बीके शैली,यशपाल भाई, विनय गुप्ता, लक्ष्मण सिंह,मुनेंद्र, डॉ. प्रताप सिंह, विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।