{"_id":"688141c7d9cd5e37df0ea11e","slug":"agreement-between-sports-university-and-information-library-network-center-meerut-news-c-72-1-mrt1058-137430-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विश्वविद्यालय और सूचना पुस्तकालय नेटवर्क सेंटर के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विश्वविद्यालय और सूचना पुस्तकालय नेटवर्क सेंटर के बीच समझौता
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ में बन रहे मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय ने सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क सेंटर, गांधीनगर के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस सहयोग के तहत विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी और फैकल्टी राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षणिक नेटवर्क से जुड़ सकेंगे, जिससे शोध की गुणवत्ता, अकादमिक पारदर्शिता और अध्ययन सामग्री की ऑनलाइन उपलब्धता को बल मिलेगा।
यह समझौता 22 जुलाई को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह पहल प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय को डिजिटल संसाधनों और शोध सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
इस सहयोग के अंतर्गत विश्वविद्यालय को विस्तृत सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिनमें ई-लाइब्रेरी सेवाएं, डिजिटल शोध प्रबंध भंडार (थीसिस रिपॉजिटरी), शोध गुणवत्ता उपकरण, ई-मैटेरियल मैनेजमेंट सिस्टम और अनुसंधान सूचना नेटवर्क शामिल हैं। ये सभी संसाधन शोध में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ अकादमिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि यह समझौता हमारे विश्वविद्यालय के लिए भारत की अग्रणी शैक्षणिक और शोध पारिस्थितिकी से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इससे शोध में पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को विभिन्न विषयों में प्रमाणिक डिजिटल अध्ययन सामग्री तक आसान पहुंच मिलेगी।
रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने कहा कि हम शीघ्र ही अपना पहला शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने जा रहे हैं और ऐसे समय में यह समझौता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेंटर की निदेशक प्रो. देविका पी. मडाल्ली, अभिषेक तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।