फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agrasen Seva Trust gave the responsibility of State President to Vineet Sharda.

Meerut News: अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने विनीत शारदा को दिया प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया

Wed, 24 Dec 2025 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Agrasen Seva Trust gave the responsibility of State President to Vineet Sharda.
अलेक्जेंडर क्लब में हुई प्रेसवार्ता में दी मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की पत्रकारवार्ता अलेक्जेंडर क्लब में हुई। ट्रस्ट के महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने बताया कि अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा परतापुर में मंदिर निर्माण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। ट्रस्ट समाज सेवा, धर्म कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत डायलिसिस सहित विभिन्न सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में इकाई गठन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2026 तक मंदिर निर्माण पूर्ण कर उद्घाटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा को संगठन में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में मंदिर निर्माण की गतिविधियां और अधिक गति प्राप्त करेंगी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर अयोध्या धाम में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। विनीत शारदा ने कहा कि भगवान श्रीराम, हनुमान और महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर हम चलते हैं। वैश्य समाज केवल व्यापार का प्रतीक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और धर्म रक्षा का दायित्व निभाने वाला समाज है। हमें अपनी शक्ति, एकता और पहचान को सशक्त बनाना है। इससे आने वाली पीढ़ियों तक वैश्य समाज की गौरवशाली परंपरा सुरक्षित रहेगी। विनीत शारदा ने कहा कि निर्माणाधीन मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं बल्कि वैश्य समाज का आध्यात्मिक एवं सामाजिक केंद्र होगा। यहां से पूरे विश्व में शांति, सद्भाव और वैश्य समाज की प्रतिष्ठा का संदेश जाएगा। विनीत शारदा ने कहा कि पूरे प्रदेश के हरेक जिले में जाकर वैश्य समाज को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed