फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer online recruitment exam in Army from today

सेना में अग्निवीर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आज से

Mon, 30 Jun 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Agniveer online recruitment exam in Army from today
जागृति विहार सेक्टर 7 के तिकोना पार्क मव पौधरोपण करते सामाजिक कार्यकर्ता।
मेरठ। भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए मेरठ में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मेरठ कैंट स्थित सेना भर्ती बोर्ड के तहत 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए मेरठ में तीन, मुरादाबाद में दो, मुजफ्फरनगर में दो और गाजियाबाद में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए 12 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। पात्र 63245 अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा के लिए योग्य पाया गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व मुरादाबाद के आठ केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई है। 16 जून से 26 जून तक अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निवीर सामान्य की परीक्षा 30 जून से तीन जुलाई तक होगी। अग्निवीर ट्रेड्समैन-10वीं की परीक्षा तीन व चार जुलाई को होगी। अग्निवीर टेक की परीक्षा चार जुलाई, अग्निवीर ट्रेड्समैन-8वीं की परीक्षा सात जुलाई को, अग्निवीर जीडी (महिला मिलिट्री पुलिस) की परीक्षा सात जुलाई, सोल टेक (एनए) की परीक्षा आठ जुलाई को, हवलदार शिक्षक (आईटी/साइबर आदि) की परीक्षा आठ जुलाई को, सिपाही (फार्मा) की परीक्षा नौ जुलाई, जेसीओ आरटी (विभिन्न धर्मों के) की परीक्षा नौ जुलाई को होगी। इसी तरह से जेसीओ कैटरिंग परीक्षा नौ जुलाई, हवलदार ऑट कार्टो परीक्षा नौ जुलाई, अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) परीक्षा 10 जुलाई को अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) टाइपिंग परीक्षा 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed