फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Afzal declared, Ashok became head on the website

घोषित हुए अफजाल, वेबसाइट पर अशोक बने प्रधान

Thu, 06 May 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Afzal declared, Ashok became head on the website
घोषित हुए अफजाल, वेबसाइट पर अशोक बने प्रधान
विज्ञापन

- जानकारी पर आरओ ने डाटा अपलोड करने में मानी गलती, दिया प्रमाण पत्र
सरूरपुर। सरूरपुर ब्लॉक के जसड़ सुल्तान नगर गांव की मतगणना के बाद अफजाल को ग्राम प्रधान घोषित कर दिया गया था जबकि वेबसाइट पर अशोक कुमार को ग्राम प्रधान बना दिया गया। जानकारी पर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों के कहने पर आर ओ ने डाटा अपलोड होने की गलती मानी और अफजाल को ही ग्राम प्रधान का सर्टिफिकेट दिया।

जसड़ सुल्तान नगर की मतगणना के दौरान हाजी अफजाल 1125 मत लेकर पहले नंबर और अशोक कुमार 1024 मत लेकर दूसरे नंबर रहे। आरओ द्वारा हाजी अफजाल को प्रधान घोषित कर दिया गया, लेकिन निर्वाचन चुनाव आयोग की साइट पर डाटा अपलोड होने के दौरान अशोक कुमार को प्रधान घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए। खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार तेवतिया ने तकनीकी कमी बताते हुए गलती मानी और निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार से बात कर दोबारा डाटा अपलोड किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा हाजी अफजाल को ग्राम प्रधान का सर्टिफिकेट भी दिया गया और इस संबंध में हुई प्रक्रिया पर गलती मानी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed