फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of threatening the doctor, complaint filed

Meerut News: अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया

Mon, 01 Dec 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening the doctor, complaint filed
गंगानगर। रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया था। इसी मामले में रविवार को महिला मरीज के भतीजे ने गंगानगर थाने में तहरीर देते हुए अस्पताल के डॉक्टर आरिफ पर रामराज निवासी निवासी डॉक्टर से धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नंगला शेखू निवासी छात्र नेता हैविन खान ने गंगानगर थाने में रविवार शाम तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी चाची शबनम का इस अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था।आरोप है कि जरनल सर्जन डॉ. आरिफ अपने परिचित रामराज निवासी डॉ. अब्दुल कादिर से धमकी दिलवा रहे हैं क्योंकि उपचार में लापरवाही का विरोध किया गया था। शनिवार शाम और रविवार सुबह कई बार फोन पर धमकियां दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. आरिफ का कहना है कि वह धमकी क्यों दिलवाएंगे। वह डॉ. अब्दुल को नहीं जानते हैं। रविवार दोपहर मरीज शबनम व उनके परिजनों से भी बात हो गई है। इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अगर तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को ऑपरेशन के बाद परिजनों ने हंगामा कर आरोप लगाया था कि उपचार में लापरवाही की गई। इसके चलते मरीज को टांकों में सूजन और पस की परेशानी हुई। तब अस्पताल में मौजूद डॉ. लोकेश ने दूसरे चिकित्सक से उपचार का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed