फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the drizzle, the air of Meerut became clear

बूंदाबांदी के बाद निर्मल हुई मेरठ की हवा

Tue, 17 Nov 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
After the drizzle, the air of Meerut became clear
मोदीपुरम। मेरठ महानगर समेत एनसीआर के लोगों को सोमवार को प्रदूषण से राहत मिली। निरंतर प्रदूषित हो रही हवा के लिए रविवार को हुई बूंदाबांदी एवं तेज हवा संजीवनी बनकर आई। जिसके चलते एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नवंबर में लगातार बढ़ रहे एक्यूआई से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। स्मॉग की चादर मोटी होने से लोगों का दम घुटने लगा था। रविवार को मौसम में हुए बदलाव से तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से एक्यूआई स्तर में कमी दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई पिछले तीन माह में अब तक सबसे कम दर्ज किया गया। लॉकडाउन के दौरान मेरठ का न्यूनतम एक्यूआई 29 दर्ज किया गया था। नवंबर में यह दूसरी बार है जब मेरठ का एक्यूआई घटकर 76 रह गया। हालांकि दीपावली पर एक्यूआई 371 दर्ज किया गया था। पिछले कई दिन से बागपत की खराब चल रही हवा में भी सोमवार को सुधार दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई घटकर 111 रह गया। गाजियाबाद 197, मुजफ्फरनगर 108, दिल्ली 213, ग्रेटर नोएडा 225, नोएडा 234 दर्ज किया गया। हालांकि रात में हवा चलने से प्रदूषण और कम हुआ। गंगानगर का 76, जयभीमनगर 88 व पल्लवपुरम का 98 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन के तापमान में गिरावट
मोदीपुरम। हल्की बूंदाबांदी के बाद सोमवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीजन में सोमवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा रहा।
मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार एवं सोमवार को बारिश की संभावना जताई थी। रविवार को बूंदाबांदी होने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे सोमवार को दिन का तापमान सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 3.8 मिमी व हवा की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed