फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the death of the patient, the family created ruckus in the hospital

Meerut News: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Fri, 13 Oct 2023 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
After the death of the patient, the family created ruckus in the hospital
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम के एक अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव सर्धन निवासी कृष्ण पाल (60) की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। काफी समय से बीमार चल रहे कृष्णपाल को यहां लाया गया था। देर शाम उपचार के दौरान कृष्णपाल की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कृष्णपाल को खून की जरूरत थी, जिसके लिए कर्मचारियों ने खून लाने की बात कही। आरोप लगाया कि गलत खून चढ़ाने से मरीज की मौत हुई। वहीं, थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed