फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the death of mother and son, officers reached Partapur Interchange, signs will be installed

Meerut News: मां-बेटे की मौत के बाद अफसर पहुंचे परतापुर इंटरचेंज, लगेंगे संकेतक

Wed, 17 Jul 2024 06:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
After the death of mother and son, officers reached Partapur Interchange, signs will be installed
मेरठ। परतापुर फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुई मां-बेटे की मौत के बाद अब पुलिस प्रशासन और एनएचएआई के अफसरों की नींद टूट गई है। मंगलवार को अफसर यहां पहुंचे और ब्लैक स्पाट मानते हुए हादसे रोकने की योजना बनाई। अधिकारियों ने परतापुर इंटरचेंज पर संकेतक लगाने आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र, एनएचएआई के मेंनेटनेंस अधिकारी बृजेश सिंह, यातायात निरीक्षक और परतापुर थाना प्रभारी परतापुर इंटरचेंज पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यहां टूटी सड़क सुधारने के लिए एनएचएआई के मेंनेटनेंस अधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और मोदीनगर से आने वाले वाहन जो अंडरपास होते हुए परतापुर आते हैं, यहां थ्री वे होने के कारण हादसा होने की संभावना ज्यादा रहती है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए थ्री वे बंद करके वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। जिसको बंद करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यहां बृजेश सिंह को सड़कों को ठीक कराने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed