फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the daughter of the former minister, sons felony, businessman to beaten

पूर्व मंत्री की बेटी के बाद अब बेटे ने कर दी यह हरकत, हंगामा

Mon, 07 Aug 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 07 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
After the daughter of the former minister, sons felony, businessman to beaten
मौके पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस

मेरठ में बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की हंटर वाली बेटी का मामला ठंडा हुआ नहीं कि शनिवार को बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने बखेड़ा कर दिया। आरोप है कि  फिरोज ने कोतवाली बाजार में व्यापारियों से गालीगलौज की। इसका विरोध किया तो फिरोज व उसके दो प्राइवेट गनरों ने दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई कर दी। हंगामा होने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार याकूब कुरैशी का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा अपने गनरों के साथ कार से सोहराब गेट-गोलाकुआं मार्ग से होते हुए शाम करीब सात बजे घर जा रहा था। एक दुकान के सामने 10-12 भैंसें जा रही थीं। जिसके चलते जाम लग रहा था। फिरोज ने गाड़ी से उतरकर भरे बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण की बात कहकर व्यापारियों से गालीगलौज कर दी। तभी पेंट व्यापारी विजय रस्तौगी ने दुकान से निकलकर गाली देने पर एतराज किया।

विज्ञापन

मारपीट कर रिवाल्वर तान दी

After the daughter of the former minister, sons felony, businessman to beaten
एसएसपी मंजिल सैनी

आरोप है कि फिरोज और उसके दोनों प्राइवेट गनरों ने व्यापारी विजय रस्तौगी से मारपीट कर रिवाल्वर तान दी। जिस पर बाजार में अफरातफरी मच गई। दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचती कि फिरोज अपने गनरों के साथ वहां से निकल गया। व्यापारियों ने याकूब के बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने व्यापारियों के बयान दर्ज किए। 

आसमां के बाद अब भूरा की गुंडागर्दी 
याकूब कुरैशी की बेटी आसमां ने कैंट स्थित एमपीजीएस में छात्राओं व शिक्षिकाओं पर हंटर चलाया था। इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने स्कूल में गुंडागर्दी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी आसमां की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है। अब याकूब के बेटे ने बाजार में व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटकर गुंडागर्दी की है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी

After the daughter of the former minister, sons felony, businessman to beaten
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी

इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। व्यापारियों से मामले की जानकारी ली गई। पीड़ित व्यापारी नेता विजय रस्तौगी की तहरीर पर फिरोज व दोनों गनरों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने की धारा (452, 323, 504, 506 आईपीसी) में केस दर्ज कराया गया है। 

इंस्पेक्टर गिरफ्तारी करें
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि याकूब कुरैशी के बेटे व उसके प्राइवेट गनर बाजार में गुंडागर्दी करेंगे और पुलिस उनको छोड़ देगी, ऐसा नहीं होगा। नामजद फिरोज गिरफ्तार किया जाएगा और उसके गनरों के हथियार भी चेक होंगे। इंस्पेक्टर से गिरफ्तारी करने को कहा है।

मामूली कहासुनी हुई
बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का कहना है कि मामूली कहासुनी हुई थी। मैंने भी बेटे फिरोज को डांटा है। जो व्यापारी है, उनसे भी हमारी पुरानी पहचान और मित्रता है। उनसे समझौता हो गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed