फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After slapping incident, teacher accused of cutting students braid in sardhana Meerut

यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत

Wed, 27 Sep 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में  बुधवार को हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल में शिक्षक ने बच्चे की चोटी काट दी। मामले की जानकारी होने पर स्कूल में पंचायत बैठा दी गई। 

विज्ञापन
After slapping incident, teacher accused of cutting students braid in sardhana Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चे को पिटवाने का मामला अभी शांत हुआ ही था कि मेरठ से सटे सरधना में एक स्कूल में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप लगा है। वहीं मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। मामले में सकूल में पंचायत बैठाई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी कर रही है। 

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव सलावा इंटर कॉलिज में छात्र की चोटी काटने का आरोप लगा तो प्रधानाचार्य ने माहौल न बिगड़े इसीलिए माफी मांग ली। सलावा इंटर कॉलिज के प्रधानाचार्य ओमपाल का कहना है। उनके ऊपर छात्र की चोटी काटने के झूठे आरोप है लेकिन विद्यालय का माहौल खराब न हो इसलिए माफी मांगकर मामले का निस्तारण किया है। ताकि हंगामे के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विज्ञापन

सलावा कॉलिज प्रधानाचार्य पर गांव सलावा निवासी छात्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सलावा इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। मंगलवार सुबह प्रार्थना से प्रधानाचार्य ने उसे बुलाया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ओमपाल ने चोटी काटकर तिलक मिटा दिया।

देर शाम ग्रामीणों में तरह-तरह बात होनी लगी। वहीं बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी व बजरंग दल के पदाधिकारी सलावा इंटर कालेज में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र की चोटी काटने व तिलक मिटाने की बात की जानकारी की। 

इस की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमपाल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। अंत में माफी मांग कर पदाधिकारियों को शांत किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष निशांत राणा, बजरंग दल के  सूरज आदि मौजूद रहे। 


थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि जांच में छात्र की चोटी काटने का मामला नहीं आया है। इस तरह के मामले को तूल देने वालों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed