फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After seeing the drone, the villagers caught the NGT team and handed them over to the police

ड्रोन दिखने के बाद ग्रामीणों ने एनजीटी की टीम को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 25 Jul 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
After seeing the drone, the villagers caught the NGT team and handed them over to the police
मेरठ/सरूरपुर। हस्तिनापुर क्षेत्र में एक सप्ताह से ड्रोन कैमरे उड़ने के बाद सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर और पांचली बुजुर्ग में ड्रोन दिखाई दिए। रात के अंधेरे में आसमान में उड़ते ड्रोन को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को दिन में एनजीटी की टीम हिंडन नदी के पास बसे गांव का सर्वे करने पहुंची तो ग्रामीणों ने शक होने पर उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को ड्रोन व उन्हें उड़ाने वालों का जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब दो बजे गांव जैनपुर व पांचली बुजुर्ग में ग्रामीणों ने आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखे। रात के अंधेरे में आसमान में उड़ते ड्रोन को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन ड्रोन उड़ाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह जैनपुर के बाहरी छोर पर स्थित ईंट भट्ठे के पास ग्रामीणों ने कुछ युवकों को ड्रोन को उड़ाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर सरूरपुर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों ने जिन युवकों को पकड़ा वह एनजीटी की सर्वे टीम के सदस्य हैं। एनजीटी के सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा एक निजी कंपनी से हिंडन नदी के पास बसे गांवों के सर्वे कराया जा रहा है। नायब तहसीलदार राहुल व कानूनगो के द्वारा भी उनसे पूछताछ की गई है। पुष्टि होने पर उन्हें छोड़ दिया गया है। रात में ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रात में ड्रोन के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पहरा देकर रात गुजारी है। रात में आसमान में उड़ते ड्रोन की वीडियो ग्रामीणों ने बनाई है। रात में ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्रामों में भी पांच दिनों तक आसमान में रात को ड्रोन कैमरे उड़ते दिखाई दिए थे, जो ग्रामीणों और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर गंगा पार बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में चल जाते थे। पुलिस अभी तक उन ड्रोन कैमरों को भी खुलासा नहीं कर पाई है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस की टीम ड्रोन कैमरों को उड़ाने वालों की तलाश में लगी है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। थाना पुलिस क्षेत्र में ड्रोन रखने वालों का भी सत्यापन कर रही है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed