{"_id":"6a3571832f88ef84ee032ef5","slug":"after-poisoning-both-children-muskan-consumed-the-poison-herself-as-well-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112662-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुस्कान ने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुस्कान ने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खाया था
विज्ञापन
- तीनों का हालत खतरे से बाहर, पुलिस को दिया बयान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मवाना। जहरीले पदार्थ खाने वाली मुस्कान व उसके दोनों बच्चे खतरे से बाहर है। मुस्कान ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने स्वयं ही जहर खाया था और बच्चों को भी दिया था।
उसके पति फैजान ने बताया कि मुस्कान थोड़ी गुस्से वाली है, उसको डांटने पर वह बर्तन व सामान आदि को इधर-उधर फेंकने लगती है। बृहस्पतिवार को मुस्कान ने बच्चे को किसी बात पर उठाकर पटक दिया था। जिस पर उसने नाराज होते हुए मुस्कान से कहा था कि इस प्रकार बच्चों को मत पटका कर कहीं चोट लग गई तो दोनों को ही परेशानी होगी। वह यह कहकर घर से दुकान के लिए निकल गया।
इसी बात पर वह गुस्सा हो गई और टंकी में रखे गेहूं निकाले और उसमें रखने वाली दवाई को बच्चों को दिया व स्वयं भी खा लिया। जिसकी सूचना उसकी मां ने उसको दी। जिस पर वह घर पहुंचा तो मुस्कान ने अपने आपको बाथरूम में बंद कर लिया। बामुश्किल उसको निकाला और प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गया।
विज्ञापन
पति के अनुसार, जहां मुस्कान ने चिकित्सक को बताया कि उसने बच्चों को भी थोड़ा सा जहरीला पदार्थ दिया और स्वयं भी खाया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को मेरठ रेफर कर दिया था। जहां अब तीनों की तबीयत ठीक है। पुलिस को भी उसने स्वयं जहरीले पदार्थ खाने का बयान दिया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि महिला ने बयान में स्वयं व बच्चों को जहरीले पदार्थ देने की बात कही है, तीनों पूरी तरह से ठीक है। उनके ठीक होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -