फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after kairana bypoll action on many big leaders in BJP, election review at booth level

भाजपा में कई बड़े नेताओं पर गिर सकती है गाज, बूथ स्तर पर होगी चुनाव की समीक्षा

Sat, 02 Jun 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 02 Jun 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
after kairana bypoll action on many big leaders in BJP, election review at booth level

उपचुनाव के परिणाम भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। पहले फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली और अब वेस्ट यूपी के कैराना लोकसभा के साथ नूरपुर विधानसभा में भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब चर्चाओं के बीच एक-दो बड़े नेताओं सहित कई पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हार को भाजपा नेता पचा गये थे। लेकिन पश्चिमी क्षेत्र में कैराना और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव को लोकसभा चुनाव 2019 का ट्रायल माना जा रहा था। इसलिए इस उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी, वहीं केंद्रीय नेतृत्व के साथ संघ परिवार की भी पूरे चुनाव पर नजर थी। चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। एक तरफ जहां चुनाव में काम करने वाले तमाम नेताओं की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई है, तो दूसरी तरफ बूथ स्तर से भी रिपोर्ट तलब हो रही है। ताकि पता चल सके कि जिस नेता की जहां पर ड्यूटी थी, वहां के बूथों पर क्या स्थिति रही। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इस पूरे चुनाव संचालन में प्रांतीय नेताओं की भूमिका को लेकर भी पड़ताल शुरू हो गई है। क्योंकि लंबे समय से भाजपा के एक प्रांतीय नेता को लेकर संगठन में भारी असंतोष है। इन नेता पर तानाशाही के बीच अभद्र व्यवहार के आरोप हैं। वहीं शासन प्रशासन में भी इनका हस्तक्षेप बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं वरिष्ठ नेता को लेकर सोशल मीडिया पर जहां पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं, वहीं कैराना हार के बाद भी इन्हें निशाना बनाया गया। इसके अलावा सरकार में मंत्री बनकर बैठे विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तलाशा जाएगा। क्योंकि हार के पीछे आरोप है कि कई मंत्री पूरी तरह निष्क्रिय होने के साथ जनता के साथ ठीक से संवाद स्थापित नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed