फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after days case open against property

तीन दिन बाद होगा आय से अधिक संपत्ति का खुलासा  

Thu, 25 May 2017 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 25 May 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
after days case open against property
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आरटीओ और बाबुओं के कार्यालय और घर हुई आयकर विभाग की छापामारी अभी दो-तीन दिन और चलेगी। सूत्रों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापामारी की जा रही है। तीन दिन बाद आयकर विभाग चौंकाने वाला खुलासा कर सकता है। सूत्रों की मानें तो करीब 10 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई में आयकर विभाग को बड़ी संख्या में अघोषित नगदी, ज्वैलरी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अफसर अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


आयकर विभाग की मेरठ जोन की आठ टीमों ने मेरठ में पांच स्थानों पर सुबह 9 से छापामारी शुरू की, जो देर शाम तक चली। आरटीओ ममता शर्मा के आवास और उनके आरटीओ के खास माने जाने वाले दो बाबुओं के घर छापामारी की गई। ये टीमें ज्वाइंट डायरेक्टर इंवेस्टीगेशन एमके जैन के निर्देशन में काम कर रही हैं। उन्होंने आधिकारिक रूप से बयान देने से मना कर दिया है। आयकर विभाग प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करने की तैयारी में है। विभाग आरटीओ और बाबुओं के ठिकानों पर निगरानी कर कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि नोटबंदी के बाद कितनी संपत्ति बढ़ी है। अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने पर बताया जाएगा। 
विज्ञापन


कई बड़े अफसर रडार पर 
सूत्रों की मानें तो मेरठ परिक्षेत्र में कई और बड़े अफसर आयकर विभाग के रडार पर हैं। जल्द ही उनके यहां भी छापामारी की जा सकती है। इस माह के आखिर तक आय से अधिक संपत्ति के चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग का छापा
1: शास्त्रीनगर
आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम आरटीओ ममता शर्मा के शास्त्रीनगर (चाणक्यपुरी) स्थित क्लाउड-9 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 603 पर पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे पहुंची। अफसरों ने रेजीडेंट्स सोसायटी के पदाधिकारियों और गार्डों को मीडिया के अंदर नहीं आने देने की हिदायत देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने ममता शर्मा के फ्लैट की शाम तक सघन तलाशी ली। करीब छह घंटे से ज्यादा तक चले सर्च अभियान में अफसरों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 
2: आरटीओ 
रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) पहुंची टीम के सदस्य एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह को साथ लेकर परमिट सेक्शन के बाबू रामगोपाल के कमरे में पहुंचे। रंजीत सिंह द्वारा कमरे की चाबी रामगोपाल के पास बताने पर टीम ने ताला तुड़वा दिया। इसके बाद टीम ने रामगोपाल की टेबल की दराजों और अलमारियों से मिली फाइलों और कागजों को करीब आधा घंटे तक खंगाला।
3: जागृति विहार
आरटीओ में परमिट सेक्शन के बाबू रामगोपाल के आवास पर पहुंची इस टीम में ज्यादातर गाजियाबाद के अधिकारी शामिल थे। घर पर रामगोपाल नहीं थे। टीम उनका इंतजार करती रही। टीम के साथ आए एक पुलिसकर्मी ने बताया कि जब तक बाबू यहां नहीं आएंगे, टीम यहां से नहीं जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बाबू को अधिकारियों ने कई बार फोन भी किया। एक-दो बार के बाद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। 
4: वैशाली कॉलोनी
आरटीओ में वाहन पंजीकरण सेक्शन के बाबू सुधीर सक्सेना के घर पहुंची टीम ने घर में दस्तावेज खंगाले। वीडियोग्राफी की गई। घंटों तक चली कार्रवाई में कुछ अहम सुबूत मिलना बताया गया। हालांकि अधिकारियों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। इस दौरान आसपास के लोग मीडियाकर्मियों से ही पूछते रहे कि क्या हुआ है, तो उन्हें आयकर छापे के बारे में बताया गया।

5: सुशांत सिटी
एनएच-58 स्थित ई-195 सुशांत सिटी में शैलेश कुमार खनिज लिपिक बागपत रहते हैं। शैलेश बागपत के एक पूर्व डीएम के करीबी माने जाते हैं। आयकर विभाग की टीम चार गाड़ियों में यहां पहुंची थी। जिनमें 10 से ज्यादा लोग थे। थोड़ी देर बाद दो बैग लेकर कुछ लोग निकले। यह पता नहीं चला कि बैगों में क्या था, मगर कोई मशीन जैसा लग रहा था। पड़ोसियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed