फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after cut close nhai put sign board

एक्सप्रेसवे : कट बंद करने के बाद लगाए साइन बोर्ड

Fri, 10 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
after cut close nhai put sign board
मेरठ/परतापुर। परतापुर तिराहे पर वाटर पार्क के सामने कट बंद कर दिया है। जिससे वाहनों को चार किलोमीटर आगे जाकर लौटना पड़ रहा है। इसेबिना तैयारी के बंद कर दिया गया। अमर उजाला ने अपने सात जुलाई के अंक में इसे प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद परतापुर तिराहे पर साइन बोर्ड लगाने शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

बरसात के चलते खेतों में जलभराव होने से फिलहाल मिट्टी भराव का कार्य बाधित हुआ है। इस सप्ताह कई बार बारिश होने से आसपास के खेतों में जाने वाले रास्तों पर जलभराव एवं कीचड़ हो जाने से डंपरों का आवागमन बंद हो गया है। जिसके चलते मिट्टी भराव का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिससे विभिन्न स्थानों पर कार्य बाधित हुआ है। वहीं, सड़क सुरक्षा के लिहाज से एनएचएआई के अधिकारियों ने परतापुर हाईवे के दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों के लिए सड़क के दोनों ओर साईन बोर्ड लगाने का कार्य किया है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि कार्य निरंतर चलता रहे और आमजन को परेशानी न हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। जीआर इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा का कहना है कि बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है। इसके सूखने के बाद मिट्टी भराव के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed