{"_id":"69349b59cb8d3173c301bef2","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-husband-consumed-poison-meerut-news-c-72-1-mct1010-145142-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खा लिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
मेरठ। पत्नी से विवाद के बाद नंगलाताशी निवासी नदीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सरधना रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। कंकरखेड़ा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नदीम की शादी दो साल पहले गाजियाबाद निवासी युवती से हुई थी। काफी दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दो दिन पहले विवाद होने के बाद पत्नी गाजियाबाद अपने मायके चली गई। नदीम उसे वापस बुलाने की जिद पर अड़ा था लेकिन पत्नी ने इन्कार कर दिया। इससे परेशान होकर शनिवार को नदीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है।