फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After 5 years, street vending zone will be built on the ground

5 साल बाद धरातल पर बनेंगे स्ट्रीट वेंडिंग जोन

Sun, 05 Jul 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
After 5 years, street vending zone will be built on the ground
मेरठ। पांच साल से हवा में चल रही स्ट्रीट वेंडिंग जोन योजना अब धरातल पर उतर सकती है। शहर में जगह-जगह चौराहों पर खोमचे व ठेला लगाने वालों को सुनिश्चित स्थान उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। नगरायुक्त ने एक माह में कार्य पूरे करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनने पर जहां छोटे दुकानदारों को सुरक्षित स्थान मिलेगा। वहीं, शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। पहले चरण में करीब 1200 लोगों को रोजगार चलाने का पक्का स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

यह है योजना
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत भारत सरकार ने ऐसे गरीब दुकानदार जो सड़कों पर जगह-जगह ठेला लगाकर और फुटपाथ पर रखकर सामान बेचने का काम करते हैं, उनके लिए शहर में ही कुछ स्थानों पर पक्की दुकानें व स्थायी चबूतरे बनाकर देने का निर्णय लिया गया था। यह योजना करीब 5 साल से चल रही है। लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन

10 हजार लोगों ने किए थे आवेदन
नगर निगम ने पिछले 2-3 साल में सूरजकुंड, तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, दिल्ली रोड, रुड़की रोड, बागपत रोड, कंकरखेड़ा आदि सहित विभिन्न स्थानों पर ठेले और खोमचे वालों को चिह्नित किया था। नगर निगम ने ऐसे सभी लोगों से आवेदन मांगे थे। करीब 10 हजार लोगों ने आवेदन किए थे। सत्यापन के बाद पात्र आवेदनकर्ताओं की सूची तैयार की गई थी। इस सूची में भी 2000 से अधिक ठेले खोमचे वाले शामिल बताए जा रहे हैं। इनके लिए शहर में सात स्थानों पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि माना जा रहा है कि अभी 1200 लोगों को ही स्थायी स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर प्रस्तावित स्ट्रीट वेंडिंग जोन
तेजगढ़ी चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक
मेडिकल कॉलेज से रोटरी क्लब कार्यालय तक
नंगलाताशी में सरधना रोड पर नाले की साइट पटरी पर
पल्लवपुरम फेज-2 में एनएच-58 से उदय सिटी रोड पर
रुड़की रोड पीएसी नाला पुल चौक पर स्टूडियो से ट्रांसफार्मर तक
पल्लवपुरम फेज-वन में एनएच-58 से पारसनाथ चौक रोड पर
सूरज कुंड पार्क के पास
निगम में चल रहे नए रजिस्ट्रेशन
शहर के अन्य इलाकों में भी वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए निगम प्रशासन ने शहर के अन्य इलाकों में ठेले व खोमचे वालों से आवेदन मांगे हैं। नगर निगम कंप्यूटर सेक्शन में आवेदन जमा करने के लिए काउंटर खुला है।

एक माह में होगा काम पूरा
वेंडिंग जोन में जहां पक्के निर्माण करके दिए जाएंगे, वहीं पानी और लाइट आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। ठेके छोड़ दिए गए हैं। एक माह में ठेकेदारों को काम पूरा करना होगा। -डॉ. अरविंद चौरसिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed