{"_id":"5f134c99d05a9d619242e6ae","slug":"aftab-and-munna-may-receive-new-information-from-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने वालों की तलाश शुरू, आफताब और मुन्ना से हाथ लग सकती हैं नई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने वालों की तलाश शुरू, आफताब और मुन्ना से हाथ लग सकती हैं नई जानकारी
Sun, 19 Jul 2020 01:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस की पकड़ में आए लक्खीपुरा निवासी अरशद द्वारा आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने उसके साथियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अरशद के संपर्क में जो लोग थे, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा जामिया चौक से आठ दिन पूर्व एटीएस द्वारा पकड़े गए अरशद के साथी मेवगढ़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना और आफताब राणा व उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है अरशद के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने के बाद उसके संपर्क में आए सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना को हिरासत में लेकर हथियार सप्लाई करने के ठिकानों के बारे में जानकारी ली जाएगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों आफताब राणा और अन्य बहुत के नाम प्रकाश में आए हैं, जो अरशद के घनिष्ठ बताए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से पता चला है कि मुन्ना, अरशद के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद एक बड़ा नेटवर्क हाथ लग सकता है। लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/