फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate's missing father-in-law found hospitalised in Delhi

Meerut News: अधिवक्ता के लापता ससुर दिल्ली में अस्पताल में भर्ती मिले

Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Advocate's missing father-in-law found hospitalised in Delhi
जहर खुरानी गिरोह ने शिकार बनाकर नकदी और सोने की अंगूठी लूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। मवाना स्थित प्रीतनगर में अपनी बेटी के घर से वापस अपने घर के लिए नरेला दिल्ली के लिए निकले सुरेंद्र सिंह अचानक लापता हो गए थे। जो दिल्ली अस्पताल में भर्ती मिले। उनको जहर खुरानी गिरोह ने शिकार बनाकर नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली।
बुधवार को प्रीतनगर निवासी इंदीवर एडवोकेट ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसके ससुर सुरेंद्र सिंह 17 फरवरी को मवाना से वापस अपने घर नरेला दिल्ली के लिए निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। फोन को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन की जांच कराने व तलाश कराने की मांग की थी। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सुरेंद्र दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मिले।
विज्ञापन




बताया गया कि वह मवाना से मेरठ के भैसाली रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। वहां से बस में दिल्ली के लिए रवाना हुए। रास्ते में उनको जहर खुरानी गिरोह ने कुछ खिला दिया। जिससे वह बेहोश गए। जब बस दिल्ली पहुंची और चालक परिचालक ने उनको बेहोश देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनको दिल्ली के अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों ने बताया कि उनके पास 50 हजार रुपये और सोने की अंगूठी थी जो गायब है। फिलहाल वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि सुरेंद्र का पता चल गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि रास्ते में उनके साथ क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed