फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate used to sexually abuse a teenager in the camp office, filed a report of rape

Meerut News: किशोरी का कैंप आफिस में यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 08:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 17 Jun 2023 08:01 AM IST
सार

मेरठ में अधिवक्ता द्वारा नाबालिक किशोरी से यौन शोषण के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। दो भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
Advocate used to sexually abuse a teenager in the camp office, filed a report of rape
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता नाबालिग किशोरी को घर में बनाए कैंप ऑफिस में बुलाकर यौन शोषण करते थे। दौराला थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर रमेश चंद गुप्ता का आरोपी बना लिया गया है।
विज्ञापन


दो भाजपा के नेताओं पर भी आरोप लगाए गए हैं। इनमें एक अधिवक्ता के भांजे महानगर में पदाधिकारी पर छेड़खानी करने और दूसरे प्रदेश में जिम्मेदार पद पर नेता पर अश्लील बात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। वहीं, हाई प्रोफाइल केस होने के चलते पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में अधिवक्ता किशोरी के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में अधिवक्ता के साथ चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली किशोरी खड़ी नजर आ रही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में 164 के बयान कराए थे। पुलिस अब अपहरण के मुकदमे में अधिवक्ता रमेश चंद को दुष्कर्म का आरोपी बना रही है। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता अपने घर में बनाए गए कैंप ऑफिस में बुलाते थे और पत्नी के बाहर जाने पर यौन शोषण करते थे। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा रही है।

आरोपों की सत्यता की होगी जांच
किशोरी ने भाजपा के दो नेताओं पर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता के भांजे महानगर में पदाधिकारी भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक पार्टी के दौरान छेड़खानी की। इसी पाटी में दूसरे नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने अश्लील बात की। पूरे प्रकरण में एसएसपी का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच कराई जाएगी। कौन, किस समय कहां पर था, सीडीआर, लोकेशन और दूसरे साक्ष्य शामिल किए जाएंगे। जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं आगे कार्रवाई की जाएगी।

अश्लील वीडियो प्रकरण में अधिवक्ता रमेश चंद की खत्म हो चुकी है सदस्यता
दूसरी नाबालिग ऑफिस गर्ल के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल होने के आरोप में मेरठ बार एसोसिएशन ने उनको वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए सदस्यता मेरठ बार एसोसिएशन से समाप्त कर दी थी। बार के पदाधिकारियों ने सभा में कहा था कि अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता द्वारा नाबालिक के साथ शरीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो तैयार करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। जिससे विधिक समाज की प्रतिष्ठा तार-तार हो गई है।


किशोरी के साथ यौन शोषण के मामले में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता पर दुष्कर्म की धारा लगाई जा रही है। बयान में दो अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। इनमें आरोपों में कितनी सत्यता है, ये जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। किसी को बेवजह नहीं फंसाया जाएगा। जो सत्यता है उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed