{"_id":"66467cbe904a8a619e0b84e4","slug":"adventure-park-will-be-built-in-kehripur-of-amangarh-meerut-news-c-27-1-smrt1004-123807-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अमानगढ़ के केहरीपुर में बनेगा एडवेंचर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अमानगढ़ के केहरीपुर में बनेगा एडवेंचर पार्क
Fri, 17 May 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 17 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
अमानगढ़ में बना कैफे।
बिजनौर। अमानगढ़ में पर्यटकों को लुभाने के लिए अब एडवेंचर पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले केहरीपुर चौकी के सुंदरीकरण का काम भी कराया जा चुका है। इसके अलावा देशी अंदाज में कॉफी कैफे भी बनकर तैयार हो चुका है। एडवेंचर पार्क बनने से पर्यटक अमानगढ़ में जिप्सी के प्रवेश से पहले यहां पर लुत्फ उठा पाएंगे।
दो साल पहले अमानगढ़ में पर्यटन शुरू हुआ था। इसके बाद से अमानगढ़ में देश ही नहीं, विदेश से भी कई बार पर्यटन घूमने पहुंचे हैं। अमानगढ़ ने बिजनौर जिले को पर्यटन के मानचित्र पर अलग पहचान देने का काम किया है। पिछले सत्र की बात करें तो 15 नवंबर 2022 से 15 जून 2023 तक अमानगढ़ में 3068 पर्यटन घूमने पहुंचे थे। इस बार यह संख्या के इस आकंड़े को पार करने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पर्यटकों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। केहरीपुर चौकी पर लगातार काम चल रहा है।
केहरीपुर वन चौकी पर देशी अंदाज में कैफेटेरिया तैयार हो चुका है। इसे वन गुर्जरों के हट की तर्ज पर तैयार कराया गया है। अब इस कैफेटेरिया को अंदर से भी इको फ्रेंडली बनाने की तैयारी हो रही है। जैसे इसमें बेंत का फर्नीचर, खाट आदि भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा अब वन विभाग ने इसी परिसर में एडवेंचर पार्क बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेज दिया गया है। इसमें बच्चों के लिए रोचक चीजें, झूले समेत कई तरह के खेलने के सामान भी होंगे। ताकि यहां आने वाले पर्यटक अपने बच्चों के साथ अमानगढ़ में जाने से पहले यहां इंतजार में भी रोमांच तलाश सकें।
विज्ञापन
अमानगढ़ वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि केहरीपुर चौकी पर पिछले एक साल में काफी काम हुआ है। कैफेटेरिया भी तैयार हो चुका है। वहीं गमले, फूल आदि से भी इसे सजाया गया है।
- बुकिंग कार्यालय के पास सेल्फी प्वाइंट तैयार
केहरीपुर चौकी पर बुकिंग कार्यालय के बाहर पर्यटकों के स्वागत में बोर्ड लगाया गया है। पर्यटक इसके पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। वहीं जंगल सफारी में जो जिप्सी लगाई गई है, वह आसपास के गांव के लोगों की लगाई गई है। वहीं केहरीपुर और आसपास के करीब 14 से ज्यादा लोग इन जिप्सियों पर ड्राइविंग कर रहे हैं। करीब 15 लोग गाइड का काम भी कर रहे हैं।
- बाघ और हाथियों के कारण खास है अमानगढ़
अमानगढ़ का रकबा 9500 हेक्टेयर में है। यहां 32 से ज्यादा बाघ, सौ से ज्यादा हाथी तो देखने को मिलते ही हैं। इनके अलावा गुलदार, चीतल आदि बड़ी संख्या में हैं। अमानगढ़ के पास ही पीली बांध है, जहां पर सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है, जो खुद में एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। इसके अलावा भालू, गुलदार, पैंगोलिन, अजगर जैसे जीव भी दिखाई देते हैं। यहां पर चीतल, हिरण के दर्जनों की संख्या में झुंड दिखाई पड़ते हैं।
- हमने एडवेंचर पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन से बजट मांगा है। बजट मिलते ही केहरीपुर चौकी परिसर में इसका काम शुरू करा दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर लगातार काम चल रहा है। लोग यहां काफी बड़ी संख्या में पहुंच भी रहे हैं। -अरुण कुमार सिंह, डीएफओ बिजनौर